samchar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
samchar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 29 जनवरी 2008

बेनजीर हत्याकांड: हत्यारे की पहचान हुई

एजेंसी
इस्लामाबाद. बेनजीर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार 15 वर्षीय एतिजाज शाह ने बेनजीर को मारने वाले आत्मघाती हत्यारे की पहचान कर ली है। हत्यारे का विवरण देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्यारे के नाम बिलाल था। वह दक्षिण वाजिरिस्तान के आदिवासी इलाके का रहने वाला था। 15 वर्षीय एतिजाज शाह ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह तालिबान कंमाडर बेतुल्ला मेहसुद द्वारा भेजी गई 5 सदस्यों की टीम का सदस्य था। इन लोगों को बेनजीर की हत्या का जिम्मा सौंपा गया था। अधिकारियों ने बताया कि एतिजाज शाह ने यह भी दावा किया है कि वो बेतुल्ला से मिला करता था, लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

गुरुवार, 24 जनवरी 2008

भारतीयों का ब्रिटेन में सम्मान

एजेंसी लंदन.
शानदार गायकी के दम पर पंजाबियों को नचाने वाले मलकीत सिंह ने अंग्रेजों का भी दिल जीत लिया है। मशहूर पंजाबी गायक मलकीत सिंह को क्वीन मैंबर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर मैडल से सम्मानित करने जा रही हैं। मलकीत सिंह क्वीन की प्रतिष्ठित ऑनर्स लिस्ट में शामिल होने वाले पहले पंजाबी गायक हैं। इस सम्मान से उत्साहित मलकीत सिंह ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्वीन से मिलने पर मैं उन्हें क्या कहूंगा, मैं पूरे जोर से बल्ले-बल्ले या चक्क दे फट्टे कहकर उनका अभिवादन करना चाहता हूं। मैंने अपने म्यूजिक पर बहुत मेहनत की है, लेकिन मेरा संगीत सफर असल में ब्रिटेन से शुरू हुआ। जालंधर के हुसैनीपुरा में जन्मे मलकीत सिंह 1984 में ब्रिटेन गए थे।
मैडल के अन्य विजेता
नाम किस क्षेत्र के लिए
सुभाष आनंद हायर एजूकेशन
किरण बाली कम्युनिटी रिलेशंस
देबजानी चटर्जी लेखन
गुरबचन ढींढसा कम्युनिटी रिलेशंस
तलत जावेद एजूकेशन
सुखविंदर जोहल आर्ट्स
प्रदीप बलबीर मेडिसिन
आरती कुमार हायर एजूकेशन
अश्विन शाह हैल्थकेयर
अमजीत तलवार म्यूजिक इंडस्ट्री
राजेंदर रतन डेंटिस्ट्री

दुबई में भारतीय कामगार मृत

दुबई. दुबई में एक 54 वर्षीय भारतीय मजदूर अपने कमरे में मृत पाया गया।
पुलिस ने बताया कि चंद्रन पिल्लै जीबेल अलि स्थिति लेवर कैंप में अपने कमर में पंखे से लटका पाया गया। उन्होंने कहा कि आशंका है कि पिल्लै कमरे में खुद को बंद करने के बाद फांसी लगाई है। मृत्यु के कारणों की प्रारंभिक जांच दुबई पुलिस कर रही है।
पिल्लै के साथ रहने वाले साथी ने बताया कि शुक्रवार की शाम को दो अन्य साथियों के साथ हमलोगों ने खाना था और उस समय वे एकदम ठीकठाक लग रहे थे।
मीडिया के अनुसार पिल्लै 12 साल पहले कंपनी से जुड़े थे और वे एक हंसमुख व्यक्ति थे।

संभव है लांग डिस्टेंस रिलेशनशिप

रिलेशनशिप
वर्तमान में कामकाजी जोड़े के सामने काम के सिलसिले में एक-दूसरे से लंबी दूरी की स्थिति भी बन जाती है। ऐसे में अपने रिश्तों को मजबूती कैसे दी जाए?
स्टेप 1- लांग डिस्टेंस रिलेशनशिप्स में सबसे पहले हमें एक-दूसरे को लेकर अपनी उम्मीदों और आकांक्षाओं पर क्लीयर माइंड रखना चाहिए। लेकिन इसके साथ ही गाइडलाइंस तय करना भी बहुत जरूरी हैं। यह सारी बातें इस पर भी लागू करती हैं कि आप दोनों अपनी रिलेशनशिप को लेकर क्या सोच रखते हैं, या फिर भविष्य में इसे किस मुकाम तक ले जाना चाहते हैं। दूर रहते हुए आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आप में से किसी एक को अपना शहर छोड़कर दूसरे के पास आना पड़ेगा।
स्टेप 2- दूर से रिश्ते निभाने वालों को यह मालूम होना चाहिए कि अपने पार्टनर से कब, किस जगह और कैसे कांटेक्ट करना है। ऐसा इसलिए क्योंकि कम्यूनिकेशन के बगैर आपको रिश्ते का कोई बेस नहीं है।
स्टेप 3- ई-मेल का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के बाद यह बातचीत का सबसे अच्छा और सस्ता माध्यम बनकर सामने आया है। इसका खर्चा भी फोन बिल की तरह नहीं होगा। यह आपको लंबी और ज्यादा बातें लिखने की आजादी भी देता है। सिर्फ यही नहीं बोलते वक्त आपने जो बोला वो मुंह से निकल जाता है। लेकिन इसमें आपके पास सोचने का मौका भी होता है। साथ ही इस सुविधा से आपकी बात मनचाही जगह पर घंटो की जगह मिनटों में पहुंचती है।
स्टेप 4- इंस्टेंट मेसेजिंग सर्विस जिसे आम भाषा में चैटिंग कहा जाता है भी आप जैसे लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है। इससे आप रिएलिटी में कम्यूनिकेट करने का लुत्फ उठा सकते हैं।
स्टेप 5- लांग डिस्टेंस रिलेशनशिप में इंवेस्टमेंट भी बराबर का होना चाहिए। इसमें बातचीत के अलावा ट्रेवलिंग का खर्च भी शामिल है। चूंकि यह रिश्ता दूर बैठकर चल रहा है इसलिए कोशिश करें कि किसी पर भी अतिरिक्त फायनेंशियल भार न आए।
स्टेप 6- जब आप हकीकत में एक साथ हों तब भी एक-दूसरे के साथ को सराहें और अच्छा समय गुजारने की कोशिश करें। ध्यान रहे कि ओवर शिडच्यूलिंग न हो।
sabhar wama

तलाक से पर्यावरण को भी नुकसान

भास्कर नेटवर्क
नई दिल्ली. किसी भी पुरुष या महिला के लिए तलाक एक जिंदगी के अंत जैसा ही है। तलाक, इन तीन शब्दों से एक परिवार का पूरा सुख-चैन, खुशियां, प्यार और विश्वास टूट जाता है। विदेशों में भले ही तलाक के मामलों को गंभीरता से न लिया जाए, लेकिन भारत में यह एक गंभीर मसला है। तलाक के मामलों में दिनोंदिन हो रही वृद्धि ने परिवार कल्याण के लिए काम करने वालों की नींद उड़ा दी है। अब हाल ही में एक रिसर्च में सामने आया है कि तलाक से पर्यावरण को भी खतरा पहुंचता है। कैसे होता है पर्यावरण को नुकसानवैज्ञानिकों ने एक शोध में पाया कि ऐसे मामलों में पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। शोधकर्ताओं के अनुसार अलग-अलग घर होने से बिजली के बिल में 53 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि पानी का उपयोग 42 प्रतिशत तक बढ़ गया है। यह सर्वे 12 देशों में किया गया है। अकेले अमेरिका में 2005 में तलाक के बाद घरों में 73 अरब किलोवॉट बिजली अधिक खर्च हुई है। यह बिजली ब्रिटेन में खर्च होने वाली बिजली की कुल खपत के पांचवे हिस्से के बराबर है। अमेरिका में एक-दूसरे से अलग हुए कपल लगभग 3.85 करोड़ कमरों का उपयोग करते हैं।
आंकड़े कहते हैंआंकड़ों की मानें तो तलाकशुदा दंपति हर मामले में दोगुना खर्च करते हैं। मसलन परिवार बंटने से प्रोडक्ट में 38 प्रतिशत, पैकेजिंग में 42 प्रतिशत, बिजली में में 55 प्रतिशत और गैस में 61 प्रतिशत तक की खपत अधिक होती है। इसके साथ ही जो लोग अकेले रहते हैं वो प्रतिवर्ष डेढ़ टन कचरा निकालते हैं। यह कचरा चार परिवारों के कचरे के बराबर है। इस तरह बढ़ती है प्रॉपर्टीमिशीगन यूनिवर्सिटी के जियानगो लियु ने कहा कि अलग हुए दंपति को रहने के लिए अलग-अलग घर की जरूरत होती है। इस लिहाज से एक घर दो घरों में बंट जाता है। इस शोध की रिपोर्ट प्रोसीडिंग ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में प्रकाशित हुई है। एक अनुमान के मुताबिक शादी के बाद अलग हुए दंपती ज्यादा प्रॉपर्टी खरीदते हैं। रोचक कारणखर्राटे लेना, खाने-पीने की आदतें, ड्रेस सेंस, एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश करना आदि। बढ़ गई अतिरिक्त कमरों की संख्या लियु ने इस रिसर्च में पाया कि पिछले तीन दशकों में अमेरिका में तलाक के बाद अलग रहने वाले कपल्स के लिए अलग-अलग रूम का कल्चर बढ़ा है। इसके चलते वहां 3.85 करोड़ अतिरिक्त कमरे बढ़ गए हैं। इस पर एन्वायर्नमेंट, डेवलपमेंट एंड सस्टेन जर्नल में एक रिपोर्ट भी प्रकाशित हुई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अकेले व्यक्ति का अलग रहना भी एक तरह से पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। कुछ और तथ्यदिल्ली की जिला अदालत में तलाक के लिए हर दिन कम से कम 40 आवेदन आते हैं। हैदराबाद और सिकंदराबाद में यह संख्या 100 से ऊपर पहुंच जाता है। पिछले कुछ सालों में इस संख्या में 15 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। चेन्नई के तीन फैमिली कोर्ट में इस समय तलाक के 3000 मामले चल रहे हैं। गत वर्ष इस अदालत ने तलाक के 1500 मामलों का सफलतापूर्वक निराकरण किया था। इसी वर्ष जनवरी से सितंबर के बीच मुंबई में तलाक के 8941 मामले सामने आए हैं। जुलाई से सितंबर माह के बीच ही तलाक के लिए 2932 आवेदन दर्ज किए गए हैं। युवा जल्दी लेते हैं तलाकमुंबई के एक फैमिली कोर्ट की काउंसलर माधवी देसाई ने बताया कि तलाक लेने वाले ज्यादातर दंपति युवा होते हैं। उनकी उम्र 30 साल से भी कम होती है और शादी को बमुश्किल एक साल भी पूरा नहीं होता है। क्रेटॉन यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर मैरिज एंड फैमिली की एक रिपोर्ट के अनुसार समय, पैसा और सेक्स ये तीन तलाक की मुख्य वजह हैं। इसके अलावा एक-दूसरे से ज्यादा अपेक्षाएं रखना, घर के कामकाज को लेकर होने वाली दिक्कत भी तलाक के अन्य कारण हैं।

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी नवविवाहिता

भास्कर न्यूज
कैथल लैंडरकीमा गांव में दहेज में मोटरसाइकिल की मांग पूरी न करने पर ससुरालवालों ने नवविवाहिता को फांसी देकर मार डाला। पुलिस ने विवाहिता के पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
धौलगढ़ जिला करनाल निवासी रोशनलाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी सुदेश (२क्) की शादी मार्च, 2007 में लैंडरकीमा निवासी प्रवीन के साथ की थी। ससुरालवाले अक्सर उसे दहेज कम लाने के ताने देते थे। दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालवालों ने उसे मोटरसाइकिल लाने की मांग को लेकर परेशान करना शुरू कर दिया।
सुदेश ने उन्हें फोन कर इस बारे में बताया। उन्होंने कुछ दिनों में मांग पूरी करने का आश्वासन भी दिया था। बुधवार सुबह चार बजे उन्हें ससुरालजनों ने फोन कर सूचना दी कि उनकी बेटी ने मकान में फांसी लगाकर जान दे दी है। सूचना पाकर वह मौजिज व्यक्तियों व सगे संबंधियों के साथ गांव लैंडरकीमा पहुंचा तो देखा उसकी बेटी का शव जमीन पर पड़ा हुआ था और उसके गले पर रस्सी के निशान थे। ससुरालवालों पर उसकी बेटी को फांसी देकर मारने का आरोप लगाया है। सदर थाना प्रभारी रामफल सिंह खटकड़ ने बताया कि पुलिस ने पति प्रवीन कुमार, ससुर मंगता राम व सास सोना देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। उधर, ससुरालपक्ष के प्रवीन व मंगता राम का कहना है सुदेश ने खुद ही फांसी लगाकर जान दी है।
दहेज के लिए सताने पर दो फंसे
दहेज के लिए विवाहिता को तंग करने व मारपीट करने पर पुलिस ने ससुरालपक्ष के दो लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज करने के आदेश कोर्ट ने दिए थे। पबनावा निवासी दर्शना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी दस वर्ष पूर्व सजूमा निवासी शमशेर के साथ हुई थी। ससुरालवालों ने उसे दहेज के लिए ताने मारने शुरू कर दिए व मांग पूरी न करने पर उससे मारपीट करने लगे। इससे दुखी होकर वह मायके लौट आई। पुलिस ने उसके पति शमशेर व जेठ जयनाथ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अंजलि को मिलेगा ‘अमेरिकी नागरिक सम्मान’

एजैंसी.
न्यूयॉर्क अमेरिका में भारतीय मूल की अंजलि भाटिया को विश्व में सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देने के लिए नागरिक कूटनीति का राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। १९ साल की अंजलि को १२ फरवरी को वाशिंगटन में आयोजित होने वाले यूएस सेंटर फॉर सिटीजन डिप्लोमेसी के इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
सेंटर के श्री हेरियट मेयर फुलब्राइट ने कहा है कि यह हर अमेरिकी नागरिक का फर्ज है कि वे उच्च स्तर के नागरिक राजनयिक बनकर देश और समाज की सेवा करें। अंजलि ने तीन साल पहले अमेरिका और खांडा के बीच रिश्तों को बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थियों द्वारा संचालित एक एनजीओ डिस्कवर वल्र्डस की स्थापना की थी। यह एचआईवी/एड्स पीड़ित युवाओं को शिक्षा से जोड़े रखने और अनाथ बच्चे, महिलाओं के सशक्तिकरण के जरिए गरीबी उन्मूलन के लिए काम करता है।